Saturday, 11 May 2019

विपक्ष की ओछी राजनीति

 विपक्ष की ओछी राजनीति


चुनाव के हालिया दौर में और उससे पहले भी बीते चार-पांच वर्षों से विपक्ष केंद्र सरकार पर सरकारी संस्थानों को कमजोर करने का आरोप लगाता रहा है जिसे निराधार कहा जा सकता है

लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की, शासक दल पर नियंत्रण रखने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विपक्ष की जीवंतता समाज के राजनीतिक एवं लोकतांत्रिक विकास का मापदंड होती है। लोकतंत्र के उद्देश्यों को संसद, न्यायपालिका और चुनाव आयोग जैसे विभिन्न संस्थानों के माध्यम से ही पूरा किया जाता है। मजबूत, स्वतंत्र और विश्वसनीय संस्थानों के बलबूते हो लोकतांत्रिक व्यवस्था फलती-फूलती है। लोकतंत्र में विश्वास करने वालों को उन संस्थानों का पोषण करना होता है जिसका विकास कई पीढ़ियों के अथक परिश्रम से हुआ है। संस्था, महान नेताओं के पदचिन्हों तथा संस्थापकों के सामूहिक ज्ञान को संजोए रखती है। इन सभी संस्थाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी सामूहिक रूप से सरकार और विपक्ष दोनों की होती है।

हाल के समय में, विपश्च ने लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई नरेंद्र मोदी सरकार के प्रति अपनी नफरत के चलते इन संस्थानों को कमजोर करने की कोशिश की है। आजादी के बाद सबसे अधिक समय सत्ता में रही कांग्रेस ने विभिन्न संस्थानों में वामपंथी और अति- वामपंथी विचारधारा वाले लोगों को स्थान दिया। वरिष्ठ मंत्री अरुण जेटली सही कहते है कि कांग्रेस ने 'व्यवस्था को भीतर से खत्म करने' के मार्क्सवादी सिद्धांत का अनुपालन किया। चुनावी प्रक्रिया से जनप्रतिनिधि तो बदल जाते हैं, लेकिन ये संस्थागत व्यक्ति नहीं बदलते। वर्तमान में संस्थानों को अस्थिर करने वाले ऐसे सभी लोग एकजुट हो रहे हैं।

ऐतिहासिक रूप से भारत में हमेशा से ही एक मजबूत और मुखर विपक्ष रहा है। यहां तक कि कांग्रेस के चरमोत्कर्ष के दौरान भी यही स्थिति थी। उदाहरण के लिए, आपातकाल के समय लोकतंत्र की रक्षा के लिए विपश्न ने बेहद अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन वर्ष 2014 से सरकार पर लगातार हमले करते हुए विपक्ष इतना अंधा हो गया कि वह राजनीतिक पार्टी, सरकारी कार्यकारी और स्वतंत्र संस्थानों के बीच का अंतर करने में भी विफल रहा है। ये हमले केवल संस्थानों तक ही सीमित नहीं थे, वल्कि इन संस्थानों के प्रमुखों को भी निशाना बनाया गया है। उच्चतम न्यायालय पर विपक्ष का हमला सबसे ज्यादा निंदनीय है। विपक्षी दलों ने पिछले पांच वर्षों में कई मामलों में उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। 

जब भी फैसला उनके पक्ष में आया उन्होंने न्यायालय की प्रशंसा की, पर जब तो भी उनकी अर्जी खारिज की गई तो वे उच्चतम न्यायालय पर हमला करने के लिए एकजुट हो गए। न्यायाधीशों को खुलेआम डराने-धमकाने के प्रयास किए गए। भारत के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश पर सरकार के पक्ष में फैसले देने के आरोप लगाए गए। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठ जजों द्वारा 12 जनवरी 2018 को की गई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, जो न्यायालय के आंतरिक कामकाज से संबंधित थी, का उपयोग करते हुए विपक्ष ने ये दर्शाने की कोशिश की कि ये सभी न्यायाधीश भाजपा सरकार के खिलाफ विद्रोह कर रहे हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक भी विपक्ष की चपेट में आ चुका है। जब यह स्पष्ट हो गया था कि गवर्नर के रूप में रघुराम राजन का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाएगा तो विपक्षी दलों ने दावा किया कि विदेशी निवेशक भारतीय वित्तीय बाजार से पैसा निकाल लेंगे और रुपये का तेजी से अवमूल्यन होगा। एक व्यक्ति को पूरे संस्थान से वड़ा बनाने की कोशिश की गई, सिर्फ इसलिए क्योंकि कुछ मुद्दों पर वह केंद्र सरकार के खिलाफ नजर आ रहे थे और वार-वार सार्वजनिक मंचों पर बोल रहे थे। जब नोटबंदी की घोषणा की गई तो यह आरोप लगाया गया कि सरकार ने आरबीआइ के अधिकारों को नजरअंदाज किया है। तत्कालीन आरवीआइ गवर्नर उर्जित पटेल पर भी आरोप लगाए गए थे।

देश के सशस्त्र बलों को भी विपश्च ने नहीं बख्शा जो सदैव अपने पेशेवर रवैये के लिए जाने जाते हैं। जब भारतीय सेना ने यह घोषणा की थी कि उसने उड़ी में हुए आतंकी हमले के जवाव में कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया है, तो विपश्व ने उसके लिए साक्ष्य मांगे, उन्हें चिंता थी कि कहीं सरकार को श्रेय न मिल जाए। वालाकोट में आतंकी शिविरों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद भी इसी तरह की प्रतिक्रियाएं आई। विपक्ष की प्रतिक्रियाएं और पड़ोसी देश की प्रतिक्रियाओं में काफी समानता थी।

चुनी हुई भाजपा सरकार को नीचा दिखाने के लिए पूरी चुनाव प्रक्रिया को अमान्य करार देने का सबसे बड़ा और भयावह हमला भारत के चुनाव आयोग और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर किया जा रहा है। चुनावों के निष्पक्ष संचालन के लिए भारतीय चुनाव आयोग की दुनिया भर में प्रशंसा होती है। लेकिन जब भी विपक्षी दल चुनाव हार जाते हैं तो जनता के फैसले को विनम्रता के साथ स्वीकार करने की बजाय, वे चुनाव आयोग पर दोष मढ़ने लगते हैं और ईवीएम के हैक किए जाने का राग अलापने लगते हैं। 

चुनाव आयोग ने उनके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश की, यहां तक कि ईवीएम को हैक करने की खुली चुनौती भी दी, लेकिन विपक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। जब इन पार्टियों से वह पूछा जाता है कि केंद्र में पहली वार भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार कैसे बन गई जबकि पूर्ववर्ती सरकार कांग्रेस के नेतृत्व वाली थी या फिर 2015 में दिल्ली और बिहार में हुए विधानसभा चुनावों और हाल ही में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा कैसे हार गई तो इन नेताओं के पास कोई जवाब नहीं है।

जरा सोचिए कि एक दुश्मन देश और उसके मीडिया द्वारा ये कहना कि भारत में हुए चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली हुई, इसका अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत सरकार की साख पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। विपक्ष को यह समझना होगा कि वह देश की स्वतंत्र संस्थाओं को कमजोर करके लोकतंत्र में अपनी सही भूमिका नहीं निभा सकता। कुछ चीजों को रोजमर्रा की छोटी राजनीति से दूर रखना चाहिए। देश के महत्वपूर्ण संस्थानों को कमजोर करके उन्हें अल्पकालिक राजनीतिक लाभ तो हो सकता है, लेकिन दीर्घकालिक दृष्टि से देखें तो वे हम सबके लिए विनाशकारी सावित होगा।


गोपाल कृष्ण अग्रवाल,
राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा।

Wednesday, 1 May 2019

‘Those who resist tax compliance are the only ones protesting GST’

 NEW DELHI, JUNE 27

Apprehensions regarding the July 1 GST roll-out has resulted in strikes across States, in segments ranging from textiles, grains and spices, to furniture and marble. The ruling BJP is busy addressing these concerns through consultations with different trade bodies, as well as instructive sessions for professionals. Gopal Krishna Agarwal, the BJP national spokesperson on economic issues, says the anxiety is largely owing to misapprehensions about the new tax regime. In an interview with BusinessLine, Agarwal said the demonetisation experience had shown there is popular sentiment for a corruption-free economy, where opposition to a tax-compliant regime would be transient. Excerpts:

You don’t seem to have convinced vast sections of the industry about various aspects of the GST: ranging from the timing, various fitment rates, the increased compliance requirements. How do you plan to address the issue?

Conceptually, no one has a problem with the GST. It does away with the multiplicity of tax structures, subsuming 18 Central, State and local taxes. It results in a reduction of indirect taxes for the consumer, creates ease of doing business by online registration, filling of returns and assessment, and creating ‘one-tax, one-market’. This is not just an economic measure; it is social reform, by ushering in a more transparent, tax-compliant society. For the consumer, it would reduce prices of manufactured goods; for the government it would mean increased tax collection and fiscal consolidation and creation of a simpler system to administer.

But clearly, there are problems. Has there been an institutional response from the BJP to address concerns.

The apprehension is with regard to its implementation. People are worried about how they will be registered, how they will avail of the input tax credits, the anti-profiteering clause and how the benefits of reduced taxes shall be passed on to the consumers. These are concerns that are being addressed through processes of instructions and consultation.

For businessmen who are already registered, the migration is simple and online. They then have only to capture the transaction carefully at the point of supply with full details. The returns, input tax credit, etc will be automatically extrapolated by the GST Network. Small traders with a turnover of up to ₹20 lakh are exempt from GST.

On July 1, the Centre has invited 15,000 chartered accountants for a discussion on the GST and launch of a new course. Prime Minister Narendra Modi will be there as will be Finance Minister Arun Jaitley and Revenue Secretary Hasmukh Adhia. The event will be simultaneously held at State Capitals. I, too, am travelling to many places for awareness programmes. There will be many regional meetings with trade bodies and professionals.

Politically, are you worried about the level of discontent among traders and small industry? They are your traditional constituency.

Apprehensions about the GST are misplaced. Traders, manufacturers and small eateries with turnover between ₹20 lakh and ₹75 lakh have the Composite Scheme option. They only have to pay 1-2 per cent GST, and not avail input tax credit; it benefits the small and medium enterprises. If their turnover is over ₹75 lakh, then they are not small traders anyway.

We are trying to benefit the consumer through anti-profiteering, which basically translates into tax benefits being transferred to them. And there is a separate authority for this.

Similarly, the Centre would have a better system to administer, besides having a wider tax net. People who are protesting — and of course, the Congress and the Opposition would fuel these fires — are those who are unaware or do not want the country to move towards tax compliance. That has been the problem with our economy — an overwhelming percentage of transactions are outside the system. That is why over 58 per cent of the nation’s wealth is being captured by only one per cent people.

So you believe it will have the same level of support as demonetisation?

People supported us because by now there is an understanding that there were two types of leakages — in the tax collection system, and in the delivery mechanism. We have plugged delivery system leakages through direct transfer of subsidies to intended beneficiaries by linking the Jan Dhan Scheme through Aadhaar numbers and mobiles. The second leakage will be plugged through GST — when all business transactions will move through a formal system and the basic cost of a product will be checked.

Some people are comparing GST with Sales Tax only. What is being misconstrued is that GST subsumes other taxes. When GST is higher than Sales Tax, as in the case of real estate (4 per cent sales tax earlier, and about 12 per cent GST now); if floor rates are not reworked, considering input tax credit on steel and cement, etc which was not available earlier, the consumers may be taken for a ride. The anti-profiteering clause kicks in here and the benefits get transferred to the consumer.


महागठबंधन : एक ढकोसला

 महागठबंधन : एक ढकोसला

गोपाल कृष्ण अग्रवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नफरत के कारण एकजुटता दिखा रहे और अपने राजनैतिक अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे विभिन्न विपक्षी दल, बिना किसी साझा नीति या विचारधारा के, खुद को 'महागठबंधन' का नाम देकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के खिलाफ एकजुट होने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस अपने को इस महागठबंधन का केंद्र बताने की कोशिश कर रहा है, लेकिन दूसरे राजनैतिक दल उसके नेतृत्व को कतई स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। राज्य स्तर पर महत्व रखने वाली कई राजनीतिक पार्टियां भी महागठबंधन में शामिल नहीं हुई हैं। इससे साफ है कि एनडीए के खिलाफ संयुक्त विपक्ष का उम्मीदवार खड़ा करना सम्भव नहीं हो पा रहा है।

अगर हम देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से शुरू करें; तो वहां पर समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने के लिए गठबंधन किया है लेकिन इसमें कांग्रेस शामिल नहीं है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हो पाया है और कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के बीच वाकयुद्ध शुरु हो गया है। दिल्ली में ऐसा माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस का नेतृत्व स्वीकार नहीं करेगी, इसलिए उनके बीच भी किसी प्रकार के गठबंधन की संभावना कम ही है।

केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाली लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट खड़ा है और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से लेफ्ट और कांग्रेस के बीच लड़ाई और भी तेज हो गई है। ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी कमोवेश यही हाल है। कांग्रेस असम में बदरुद्दीन अजमल के संगठन के साथ भी गठबंधन करने में विफल रही है। इन सभी राज्यों में त्रिकोणीय या बहुकोणीय मुकाबला होगा, जिसने महागठबंधन को अप्रासंगिक बना दिया है। इन 8 राज्यों में लोकसभा की कुल 226 सीटें हैं।

हालांकि, कांग्रेस खुद को एक राष्ट्रीय पार्टी कहती है, लेकिन बिहार में महागठबंधन की प्रमुख सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) है और कांग्रेस को 40 में से सिर्फ नौ सीटें दी गई हैं, जबकि बाकी सीटें उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी और मुकेश साहनी जैसे नेताओं के छोटे दलों को दे दी गईं। तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस को केवल नौ सीटें मिली हैं, जबकि पुड्डुचेरी एकमात्र सीट उसे लड़ने के लिए दी गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर की तीन लोकसभा सीटों के लिए गठबंधन किया है और तीन अन्य सीटों पर दोस्ताना चुनाव लड़ने की बात की हैं। कर्नाटक में जनता दल (सेक्युलर) ने 8 सीटें पाने के लिए काफी मोलभाव किया है और कांग्रेस वहां पर 20 सीटों पर अपना भाग्य आजमाएगी, जबकि राज्य में पहले से ही जेडी (एस) का मुख्यमंत्री है।

झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस को सात सीटें, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को चार, झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) को दो और लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाली आरजेडी को एक सीट दी गई थी। लेकिन यहां भी महागठबंधन में दरारें आ चुकी हैं। आरजेडी ने सीटों के इस बंटवारे पर आपत्ति जताई और चतरा से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया, जबकि यह सीट कांग्रेस के हिस्से में आई थी। झारखंड में सीट बंटवारे के समझौते के अगले दिन ही आरजेडी की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी भाजपा में शामिल हो गई जो गठबंधन के लिए एक बड़ा झटका है। महाराष्ट्र में कांग्रेस 26 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) - अपने लिए 22 सीटें हासिल करने में कामयाब रही है। एनसीपी के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस में आंतरिक कलह चल रही है और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण भी इससे नाराज हैं।

एक ओर जहां इस तथाकथित महागठबंधन को लेकर पूरी तरह से अनिश्चितताएं हैं, वहीं एनडीए में पहले से ही 39 राजनीतिक दलों गंठबधन है। एनडीए की एकता तभी नजर आ ई गई थी जब उन्होंने विहार की लोकसभा सीटों न के लिए उम्मीदवारों की घोषणा को साथ में क किया था। गुजरात की गांधीनगर सीट से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नामांकन के समय भी एनडीए ने अपनी पूरी ताकत का प्रदर्शन किया र गया था। भाजपा पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ और महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। ये दोनों ही भाजपा के दशकों पुराने सहयोगी हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकता का विश्लेषण यह बताता है कि चुनाव पूर्व परिदृश्य में महागठबंधन विखंडित है और नेतृत्वहीन नजर आ रहा है। एनडीए की तुलना में अखिल भारतीय स्तर पर महागठबंधन की मौजूदगी भी वैसी नहीं है। एनडीए के सभी सहयोगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे है। महागठबंधन में शामिल दल कई राज्यों में अलग-अलग चुनाव लड़ सकते हैं। यह सीटों के बंटवारे को लेकर किसी भी तरह का समझौता न कर पाने में विफलता के अलावा और कुछ नहीं है।

महागठबंधन का यह शोर-शराबा केवल एक ढोंग है और मोदीजी के विरोध का ये हौआ इस लोकसभा चुनाव के आगे बढ़ने वाला नहीं है।

लेखक भाजपा के आर्थिक मामलों के प्रवक्ता है)

 

Monday, 29 April 2019

Democracy and Institution Destabilizers


In any democratic polity the parties that are not in the government (the Opposition) has a very important role to play of keeping in check the ruling dispensation. The presence and vibrancy of Opposition is a barometer for the democratic development of a political society.  These objectives are achieved through myriad of institutions like Parliament, judiciary, Election Commission of India (ECI) etc. Democracies across the globe thrive on strong, independent and creditable institutions. Those who believe in democracy have to be careful and nurture these institutions. These institutions develop over several generations and have foot prints of great leaders and the collective wisdom of founding fathers. The party in power and opposition are collectively responsible to protect them.

But recently it is visible that opposition in its utter dislike for democratically elected Narendra Modi government has systematically tried to undermine these very institutions to discredit current government. Congress, being in power for most of the period since independence, has patronized certain groups of Left and Ultra left ideologues, placing them inmany of the institutions. Shri Arun Jaitley rightly says that, they follow the Marxian philosophy of ‘wrecking the system from within’. Election process does change the legislators but not these individuals.Recently we are witnessing the consolidation of these ‘institution destabilizers’.

Historically India has always had a very strong and vocal Opposition ever since it adopted a democratic polity. This was even true during the heydays of Congress when the Opposition might have been numerically weak in the Parliament. The watershed moment in independent India’s history, imposition of Emergency and the subsequent elections of 1977, show the sterling role of Opposition in India for protection of democracy.

The Opposition since 2014, in its indiscriminate attack on the government, has failed to distinguish between the political executive and independent institutions. Further the vicious attacks were not only limited to the institutions but person manning them as well.

Frontaland subversive attack on the Supreme Court has been most scandalous and scurrilous. The opposition parties directly and through their proxies have approached the Supreme Court in a number of matters in the last five years. Whenever the orders were in their favour, they all sung paeans in the praise of the Supreme Court but whenever their prayers were rejected, they all came together to attack the Supreme Court. Blatant attempts were made at bench-hunting and browbeat the judges. Public claims were made that the then Chief Justice of India (CJI) was compromised to give orders in favour of the Government.Even the joint press conference by the next four senior most judges of the Supreme Court on 12th January 2018, which pertained to the inner workings of the Supreme Court was used by the Opposition to paint a picture as if these judges had revolted against the working of the BJP government. The Opposition also used the threat of impeachment motion against the CJI to pressurize him.

Reserve bank of India (RBI) is another institution that has come under the attack of the Opposition. When it was becoming apparent that RaghuramRajan’s term as the Governor would not be extended or renewed, the opposition parties claimed that all foreign investors will pull out their money from Indian financial market and the rupee would collapse. It was also claimed by them that the sovereign credit rating of India would suffer. A man was sought to be made greater than the institution only because he was seen to be against central government on certain issues and was speaking out of turn on public platforms giving political comments. This period was very demotivating for the employees of the RBI. When demonetization was announced, it was said that the Government had undermined the authority of the RBI. Allegations of most personal nature were made against Dr. Urjit Patel, the then Governor of the RBI.

Even Indian armed forces, which are known for its professionalism, have not been spared by the Opposition. When the Indian army announced that it had carried out surgical strikes across Line of Control (LoC) in Jammu and Kashmir in response to the terror attack in Uri, the Opposition chose to not believe it and demanded proof. In their attempt to ensure that no credit flows to the Government of the day, they did not hesitate for a moment to cast doubt on the statement of the Army. Similar reactions followed the Balakot air strikes after Pulwama attack where Indian Air Force crossed international border to strike on terror camps.

The biggest and the most sinister attack has been the attempt to delegitimize the governments by blaming the Election Commission of India (ECI) and the electronic voting machines (EVMs). ECI is responsible for holding regular free and fair elections and has won accolades throughout the world for its impartial conduct of the elections. When the opposition parties lost elections, instead of accepting the verdict of the people gracefully and introspecting, they started blaming the Election Commission and claimed that the EVMs were hacked. ECI’s several attempts to answer all questions and conduct of open hacking challenge on EVMs could not satisfy them. These parties have nothing to offer as explanation when asked how did BJP get voted in at the centre in the first place when the preceding government was a Congress led one or the fact that BJP lost in the state elections in Delhi and Bihar in 2015 and more recentlyin Chhattisgarh, Madhya Pradesh and Rajasthan.
Imagine the impact of a hostile foreign government and its media declaring that the election was widely believed to be rigged on the prestige of Indian government and its representatives on international forums.The Opposition must understand that it cannot deliver on its role by undermining the independent institutions of the country and some things must be left out of everyday petty politics. Undermining the most venerable institutions that are absolutely vital in the functioning of our country might give short-term political return but are absolutely disastrous in the long run for each one of us.

Monday, 22 April 2019

भाजपा के संकल्प पत्र पर गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी का विचार

 भाजपा के संकल्प पत्र पर गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी का विचार

महज चुनावी चिंता नहीं, सशक्त राष्ट्र का रोडमैप

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी संकल्प पत्र न केवल पार्टी की पांच साल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा है बल्कि भारत को सशक्त राष्ट्र की हैसियत तक पहुंचाने का रोडमैप भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे जारी किए जाने के मौके पर कहा कि 130 और कौशल करोड़ भारतीयों की शक्ति और के बलबूते और जन भागीदारी के साथ हमने अवरोधों को अवसरों में बदला है। जिन मोर्चों पर बीजेपी कामयाब रही है, उनमें सबसे प्रमुख है महंगाई दर जो पिछली सरकार में 9 फीसद से ऊपर थी और अभी 3 प्रतिशत से कम है। 

2019 के संकल्प पत्र में जिन विषयों पर सरकार ने सबसे ज्यादा जोर दिया है, उनमें सबसे ऊपर है आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति। इसी से जुड़ा हुआ मामला घुसपैठियों का है, जिसने देश में सांस्कृतिक और भाषाई परिवर्तन किया है। इसे रोकने के लिए चरणबद्ध तरीके से एनआरसी को देशभर में लागू किया जाएगा। बीजेपी ने अपने संकल्प में नागरिकता संशोधन बिल पर पुरानी प्रतिबद्धता जताई है। जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय हित के खिलाफ भेदभावपूर्ण दृष्टिकोण वाले अनुच्छेद 35 ए को खत्म किया जाना और अनुच्छेद 370 पर कटिबद्धता भी इसका हिस्सा है।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अपने आप में एक ऐसा कार्यक्रम है जिसे विश्व स्तर पर सराहा जा रहा है। इसके तहत 10.74 करोड़ गरीब परिवारों को 5 लाख का वार्षिक स्वास्थ्य कवर उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही 2022 तक डेढ़ लाख 'स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र' स्थापित करने की बात संकल्प पत्र में है। अभी 17,150 'स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र काम करने लगे हैं। देशभर के लोकसभा और विधानसभा के चुनावों को एक साथ कराए जाने के वायदे पर बीजेपी कायम है। सुपर कंप्यूटर, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और क्वांटम मिशन भारत को इंडस्ट्री 5.0 के लिए तैयार करेंगे जिससे सभी संसाधनों का सतत उपयोग किया जा सके। मिशन शक्ति के बाद अगला लक्ष्य गगनयान का प्रक्षेपण है।

संकल्प पत्र में तीन तलाक, निकाह हलाला जैसी प्रथाओं के उन्मूलन के लिए कानून पारित करने की बात भी है। - संविधान में प्रावधान के जरिये संसद और राज्य विधानसभाओं - में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने के लिए बीजेपी प्रतिबद्ध है। 

गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों के प्रतिशत को अगले 5 वर्षों में दहाई से इकाई में लाने का लक्ष्य रखा गया है। महिलाओं को रोजगार में ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने के लिए 10 प्रतिशत सरकारी खरीदारी सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्योगों से की जाएगी, जिनकी 50 प्रतिशत कर्मचारी महिलाएं होंगी। 2022 तक कच्चे घर में रहने वाले सभी लोगों को पक्का घर दिया जाएगा। जहां तक किसानों का प्रश्न है, उनको लेकर बीजेपी की एक व्यापक योजना है जिसमें सभी के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, छोटे और सीमांत किसानों के लिए पेंशन, कृषि-ग्रामीण क्षेत्र में 25 लाख करोड़ रुपये का नया निवेश और ब्याज मुक्त किसान क्रेडिट कार्ड ऋण शामिल हैं।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सभी संभावनाओं की तलाश, भाषाओं और बोलियों के लिए कार्यबल, गंगा की निर्मलता और अविरलता, सबरीमाला को लेकर आस्था- विश्वास को संवैधानिक संरक्षण तथा योग के प्रचार-प्रसार के लिए संकल्पपत्र में प्रतिबद्धता दोहराई गई है। बीजेपी का यह भी मानना है कि बिना समान नागरिक संहिता के लैगिक समानता कायम नहीं की जा सकती और एक नीति निर्देशक सिद्धांत के रूप में यह संविधान में भी दर्ज है।

सुपर कंप्यूटर, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और क्वांटम मिशन भारत को इंडस्ट्री की पांचवी पीढ़ी के लिए तैयार करेंगे।

गोपाल कृष्ण अग्रवाल

भाजपा का संकल्प पत्र २०१९ देश को सशक्त रूप से स्थापित करने का रोड मैप


भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी किया गया संकल्प पत्र न केवल पार्टी की पाँच साल की उपलब्धियों का लेखा जोखा है बल्कि २०२२ तक का रोडमैप भी है। इस संकल्प पत्र में किसानों की उम्मीद, मजदूरों की आशाएं, बेरोजगारों के  लिए नए अवसर, सुरक्षा के लिए सख्त कदम और विकास के नए आयामों को जनता के सामने रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संकल्प पत्र के जारी किए जाने के मौके पर कहा कि १३० करोड़ भारतीयों की शक्ति और कौशल के बलबूते और जन भागीदारी के साथ हमने अवरोधों को अवसरों में, अवनति को विकास की गति में और निराशा को आशा में बदला है। प्रधानमंत्री ने देश की सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता बताई, उन्होंने कहा कि देश की शांति और एकता को नुकसान पहुंचाने वाली हर विघटनकारी  विचारधारा को जवाब दिया गया है। उन्हें पहली बार सूद समेत उन्हीं की भाषा में कड़ा जवाब मिला है। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि पूर्वोत्तर भारत जो अब तक अलग थलग रहता था पिछले ५ सालों में देश की मुख्यधारा से मजबूती से जुड़ गया है। 

२०१४ के जिन प्रमुख मुद्दों पर हम खरे उतरे 

अगर हम २०१४ के भाजपा के घोषणा पत्र की बात करें तो कुछ प्रमुख मुद्दे जिन पर भाजपा कामयाब रही है उनमें सबसे प्रमुख है महंगाई दर जो ९ फीसद से ऊपर थी वह २०१९ में अब ३ प्रतिशत से कम है, इसी तरह से वस्तु और सेवा कर को सफलतापूर्वक लागू करने में भी भाजपा सरकार कामयाब रही है, आतंरिक सुरक्षा के मुद्दे पर भी सरकार सफल रही है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार ने जो वायदे किए उसमें पूरी तरह कामयाब रही है। २०१९ के संकल्प पत्र में जिन विषयों पर सरकार ने सबसे ज्यादा जोर दिया है उसमे आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस  की नीति पर दृढ़ता रहेगी। इसी से जुड़ा हुआ घुसपैठियों का मामला है जिसने देश में सांस्कृतिक और भाषाई परिवर्तन किया है उसे रोकने के लिए चरणबद्ध तरीके से एनआरसी को देशभर में लागु किया जायेगा। २०१४ में किये गए वादों में २४ घंटे बिजली देने का वादा भी प्रमुखता से था, मोदी सरकार ने सभी गावों में बिजली पहुँचाने में सफलता प्राप्त की है और अब जल्द ही हर घर तक बिजली देने कि बात कही है। 

संवैधानिक मसले 

भाजपा ने अपने संकल्प में नागरिक संसोधन बिल पर पुरानी प्रतिबद्धता जताई है। जम्मू और कश्मीर में राष्ट्रीय हित के ख़िलाफ़ भेदभावपूर्ण दृष्टिकोण रखने वाले अनुच्छेद ३५ए को ख़त्म किया जाना और अनुच्छेद ३७० पर कटिबद्धता भी संकल्प पत्र का हिस्सा है।  

ढांचागत विकास का खाका 

भाजपा ने बुनियादी ढांचा निर्माण क्षेत्र में २०२४ तक १०० लाख करोड़ रूपए के पूंजीगत निवेश की बात कही है।  बैंकिंग व्यवस्था सुदृढ़ बनाकर भाजपा सरकार ने पूँजी लागत की व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। शूक्ष्म, लघु और मझोले उद्योगों के लिए ऋण गॉरन्टी योजना के तहत २०१७-१८ में १९,००० करोड़ रुपए ऋण दिया गया है जो २०२४ तक १ लाख करोड़ पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।  शूक्ष्म, लघु और मझोले उद्योगों के कौशल केंद्र और एनएसआईसी के इन्क्यूबेशन केंद्र छः लाख़ लोगों से ज्यादा लोगों को उच्च स्तरीय कौशल उपलब्ध कराएगा। इसके अलावां राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, राष्ट्रीय खुदरा व्यापार नीति और जीएसटी के अंतर्गत पंजीकृत सभी व्यापारियों को १० लाख तक का दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराया जायेगा जो छोटे व्यापारियों के हित के लिए किया गया एक बड़ा प्रयास है। भाजपा का प्रस्ताव है कि युवा उद्यमशीलता को बढ़ाने के लिए ५० लाख रुपए तक का ऋण बिना किसी सिक्योरिटी के दिए जाएंगे। भाजपा ने स्टार्ट अप के लिए एक लम्बी चौड़ी योजना तैयार की है और साथ ही साथ पूर्वोत्तर के राज्यों में सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योगों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की योजना भी तैयार की है और 'उद्यमशील उत्तरपूर्व योजना' की घोषणा की है। 

नए भारत के निर्माण के लिए गैस ग्रिड, वाटर ग्रिड, आई-वे और राष्ट्रीय राजमार्गो पर सुविधा के लिए आधारभूत ढांचों में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। नदी जोड़ो परियोजना में तेजी लाने और 'जल जीवन मिशन' के माध्यम से हर घर में २०२४ तक नल के माध्यम से पानी पहुँचाए जाने कि भी योजना भाजपा ने तैयार की है। विकास को नए मायने देने के लिए स्वतंत्रता के ७५ वर्ष पूरे होने के समय पर अगले ५ सालों में ६० हजार किमी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण और २०२२ तक राष्ट्रीय राजमार्गों कि लम्बाई दुगुना करने की योजना है। जहाँ तक रेल का प्रश्न है २०२२ तक ज्यादातर रेल मार्गो को  ब्रॉड गेज में बदलना, रेल लाइन का विद्युतीकरण और २०२२ तक फ्रेट कॉरिडोर तैयार करना है। २०१४ के ६५ के मुकाबले अभी बढ़कर १०१ कार्यात्मक हवाई अड्डे हैं जिसे अगले ५ वर्षो में दुगुना किए जाने की योजना है।
सरकार ने स्वतंत्रता के ७५ वर्ष के उपलक्ष्य में सन २०२२ तक के लिए ७५ महत्वपूर्ण कदम का संकल्प भी लिया है। 

सबका स्वास्थ और तकनीकी विकास 

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अपने आप में एक ऐसा कार्यक्रम है जिसे विश्व स्तर पर सराहा जा रहा है जिसमे १०.७४ करोड़ गरीब परिवारों को ५ लाख का वार्षिक स्वास्थ कवर उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही साथ २०२२ तक १.५ लाख 'स्वास्थ और कल्याण केंद्र' स्थापित करने की बात संकल्प पत्र में है। अब तक १७१५० 'स्वास्थ और कल्याण केंद्र' काम करने लगे हैं।  देश भर के लोक सभा और विधान सभा के चुनावों को एक साथ कराए जाने के वायदे पर भाजपा कायम है। सुपर कंप्यूटर, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और क्वान्टम मिशन भारत को इंडस्ट्री ५.०  के लिए तैयार करेंगे जिससे सभी संसाधनों का सतत उपयोग भी किया जा सके। मिशन शक्ति के बाद अगला लक्ष्य गगनयान का प्रक्षेपण है। भारतनेट के माध्यम से २०२२ तक देश के सभी पंचायतों को तेज रफ़्तार ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जायेगा, जिससे बड़ी मात्रा में नए रोजगार भी उत्पन्न होंगे। 

महिलाओं, किसानों और गरीबों का ख्याल 

भाजपा ने तीन तलाक़, निकाह-हलाला जैसी प्रथाओं के उन्मूलन और उनके रोक के लिए कानून पारित करने की बात भी कही है। भाजपा संविधान में प्रावधान  के जरिये संसद और राज्य विधान सभाओँ में महिलाओं के लिए ३३ प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। गरीबी की रेखा के नीचे  के परिवारों के प्रतिशत को अगले ५ वर्षो में एक अंक में ले लाने का लक्ष्य रखा गया है। महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार में बढ़ावा देने के लिए १० प्रतिशत सरकारी खरीदारी शूक्ष्म, लघु और मझोले उद्योगों से की जाएगी जिसकी ५० प्रतिशत कर्मचारी महिलाएं होंगी। 
इसके अलावां २०२२ तक हर कच्चे घरों में रहने वालों को पक्का घर दिया जायेगा। जहां तक किसानो का प्रश्न है भाजपा की एक व्यापक योजना उनको लेकर है जिसमे सभी के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, छोटे और सीमांत किसानों के लिए पेंशन, कृषि-ग्रामीण क्षेत्र में २५ लाख करोड़ रुपए का नया निवेश और ब्याज मुक्त किसान क्रेडिट कार्ड ऋण शामिल हैं।  खेलों को बढ़ावा देने के लिए छोटे और अति छोटे स्टेडियम के निर्माण को भी घोषणा पत्र में शामिल किया गया है।  

सांस्कृतिक विरासत और भू-राजनितिक सामर्थ 

देश की सांस्कृतिक विरासत, जैसे अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सभी संभावनाओं की तलाश, भाषाओ और बोलिओं के लिए कार्यबल, गंगा की निर्मलता और अविरलता और सबरीमाला को लेकर आस्था और विश्वास को संबैधानिक संरक्षण तथा योग के प्रचार और विस्तार के लिए संकल्प पत्र में प्रतिबद्धता दोहराई गई है । भाजपा का यह भी मानना है कि बिना समान नागरिक संहिता के लैंगिक समानता कायम नहीं की जा सकती और यह राज्य नीति निर्देशक सिद्धांतो के रूप में संविधान मे भी दर्ज है।  एक अन्य महत्वपूर्ण बात है भारत कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की स्थाई सदस्यता के लिए प्रतिबद्धता। भाजपा का संकल्प पत्र देश को एक सशक्त देश के रूप में तेजी से स्थापित करने का रोड मैप है।  


Thursday, 11 April 2019

कांग्रेस घोषणा पत्र : देशहित से दूर होती कांग्रेस


किसी भी राजनितिक दल के लिए उसका घोषणा पत्र उसकी भविष्य की योजनाओं का लेखा जोखा होता है और यह दस्तावेज़ बताता है कि किसी भी विषय पर उस राजनितिक दल का दृष्टिकोण क्या है। देश के सबसे पुराने राजनितिक दल और देश में सबसे लम्बे समय तक सत्ता में काबिज़ रहने वाले कांग्रेस के घोषणा पत्र ने उसकी सोच विचार को जनता के सामने रख दिया है और यह साबित कर दिया है कि 'कांग्रेस का हाँथ देशद्रोहियों के साथ' इनके ऊपर पूरी तरह से ठीक बैठता है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' वाली घटना के बाद जेएनयू पहुंचने से लेकर ग़ुलाम नबी आज़ाद, मणि शंकर अय्यर, संदीप दीक्षित समेत तमाम नेताओं के बयानों ने देश को और संवैधानिक संस्थाओं को शर्मिंदा किया है।  कांग्रेस ने देशद्रोहियों को खुश करने लिए आफ्सा को कमजोर किये जाने और देशद्रोह कानून ख़त्म किए जाने की बात कही है वह अपने आप में देश की सुरक्षा के खिलाफ उठाया गया खतरनाक कदम साबित होगा । 

राष्ट्रीय सुरक्षा पर समझौते की तैयारी 

कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा है की अगर वह सरकार में आती है तो वह जम्मू और कश्मीर में सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (आफ्सा ) का मानवाधिकारो के मद्देनजर  पुननिरिक्षण करेगी। शायद कांग्रेस को सेना से ज्यादा आतंकवादियों के मानवाधिकारों की चिंता है। कांग्रेस यह नजरअंदाज कर रही है  कि इसका कितना बुरा असर सेना के जवानो के कार्य पर पड़ेगा जो वहां आतंकवादियों के साथ हर रोज सीधा मुकाबला करते है।  इस कानून में कोई भी छेड़छाड़ सेना को पाकिस्तान के तरफ से चलाए जा रहे छद्द्म युद्ध में कमजोर ही करेगी।  कांग्रेस का आतंकवादियों, अलगाववादिओं  और देश विरोधी शक्तियों के प्रति हमेशा से सहानुभूतिपूर्ण रवैया रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने टाडा हटाया, बाद की कांग्रेस की सरकार के द्वारा पोटा हटाया गया । इसी तरह से कांग्रेस के द्वारा भारतीय दंड संहिता की धारा १२४ ए राजद्रोह के प्रावधान को हटाए जाने का वायदा करना देश के अंदर घुन की तरह लगी राष्ट्र विरोधी ताकतों को समर्थन और मजबूती देना है। भारत का नक्सलवाद, माओवाद और उनके समर्थन देने वाले छद्द्म प्रबुद्ध वर्ग के विरुद्ध संघर्ष कमजोर होगा। सीआरपीसी के तहत भी अभियोगाधीन आपराधिक मामलों में जमानत की बात इसी श्रंखला की कड़ी है। 

अर्थनीति पर दृष्टिहीनता 

कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में कोई मजबूत आर्थिक नीति नहीं प्रस्तुत कर पाई है जिस 'न्याय' योजना कि बात कांग्रेस कह रही है उसके लिए संसाधनों पर कांग्रेस के पास न तो जवाब है और न ही भविष्य की कोई रणनीति।  कांग्रेस ७२००० करोड़ रुपए की आर्थिक योजना के लिए मध्य वर्ग पर और कर का बोझ डालने की बात कर रही है। इसके लिए कितनी अन्य योजना निरस्त करेगी यह अभी नहीं  बता रहे हैं फिर इसका बोझ प्रदेश सरकार भी वहन करेगी बिना उसकी सहमति से केंद्र यह घोषणा नहीं कर सकता। भाजपा ने जीएसटी के अंतर्गत आम जनता कि आवश्यकताओं की वस्तुओं पर टैक्स दर काफी काम की है यह बदल जाएगी।  किसानों की समस्याओं को लेकर क्या रोडमैप है कुछ नहीं बताया गया अलग किसान बजट कि घोषणा करने से क्या होगा स्पष्ट नहीं है। वस्तु और सेवा कर को लेकर भी कांग्रेस एक रेट कि बात करके आम जनता पर बोझ ही बढ़ाएगी। क्या शराब और खाद्यान्य पर एक ही कर होना चाहिए। २२ लाख सरकारी नौकरियों की संख्या बेमानी है।  केंद्र में केवल ५ लाख नौकरियां है और सरकारी उद्यमों में वो रखवा नहीं सकते। रोजगार की समस्या का यह किसी प्रकार का समाधान नहीं है।  

स्वतंत्र न्यायपालिका में सरकारी दखल 

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि वह न्यायपालिका व्यवस्था में व्यापक बदलाव करेंगे । कांग्रेस की योजना है की एक बिल लेकर उच्चयतम न्यायलय को संवैधानिक अदालत में बदल दिया और एक अपीलीय अदालत का निर्माण करके उच्च न्यायलय से फैसला दिए गए मामलों को सुना जाए। ऐसी व्यवस्था का कोई औचित्य नहीं है क्योंकि सारे मामले अंततः उच्यतम न्यायलय में ही आकर समाप्त होंगे।  इस नए प्रावधान से न्याय प्रक्रिया लम्बी और जटिल हो जाएगी। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में न्यायायिक आयोग को स्थापित करने की बात कही है जो उच्च और उच्चयतम न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति करेगा। ऐसा कोई भी प्रावधान न्यायपालिका में हस्तक्षेप और असंवैधानिक होगा। यह कहा जा सकता है कि कांग्रेस का घोषणा पत्र न्यायपालिका को बड़ा नुक्सान पहुंचाने कि तैयारी है। 

मीडिया की स्वंतत्रता पर प्रहार कि रूप रेखा खींची   

एक सुझाव यह भी आया है कि कांग्रेस कानून बदलेगी और प्रेस कौंसिल ऑफ़ इंडिया को कहेगी कि पत्रकारों के लिए कोड ऑफ़ कंडक्ट लाए यह पत्रकारों की स्वंतत्रता पर सीधा प्रहार है। बिना व्यापक विमर्श के यह खतरनाक होगा। देश भर में हजारों अख़बार, न्यूज़ चैनल और वेबसाइट है जिनकी वैश्विक पहुंच है बहुत सी चीजे सेल्फ रेगुलेटरी होती जा रही है किसी भी लोकतंत्र में मीडिया की स्वतंत्रता महत्वपूर्ण होती है। इसके अलावां कांग्रेस का यह कहना है कि जो लोग अख़बार चलाते हैं वे टीवी चैनल नहीं चला सकते और जो चैनल में है वो रेडिओ नहीं चला सकते और अखबार नहीं चला सकते इस क्रॉस होल्डिंग को वो मोनोपोली मानेंगे और कम्पटीशन कमीशन के तहत रेगुलेट करेंगे । यह बहुत पुरानी बात है और उन जगहों में होती रही है जिन शहरों में एक अख़बार होता था अभी न्यूज़ चैनलों के अख़बार भी है और रेडिओं और वेबसाइट भी चला रहे हैं। इसके अलावां जो लोग इस बिज़नेस में नहीं है उन्हें भी मीडिया से बाहर कर दिया जाएगा। 

कांग्रेस को अपने घोषणा पत्र में स्पष्टीकरण की जरुरत तो है ही और उन चीजों से भी दूर रहने की जरुरत है जो देश हित में नहीं है।  जनता इस मनोबृत्ति से अब सहमति नही रखती है।